ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में होगा फेरबदल, निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को पत्र

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग में पंचायत चुनाव को देखते हुए लंबे अरसे से एक ही जगह पर तैनात पुलिस अफसरों को

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में होगा फेरबदल, निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को पत्र
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग में पंचायत चुनाव को देखते हुए लंबे अरसे से एक ही जगह पर तैनात पुलिस अफसरों को हटाने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक ही जिले में 3 साल से तैनात डीएसपी रैंक के अधिकारियों के अलावे थाने में तैनात इंस्पेक्टर और दारोगा का तबादला करने के लिए कहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस बाबत विभाग को पत्र भी लिखा गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पत्र लिखा गया है। 


पंचायत चुनाव के ठीक पहले राज्य निर्वाचन आयोग में जो पत्र गृह विभाग को भेजा है उसके बाद अब डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों का तबादला होना है। माना जा रहा है इनमें उन अधिकारियों का ट्रांसफर तय माना जा रहा है जो एक ही जिले में 3 साल से जमे हुए हैं। डीएसपी के अतिरिक्त वैसे थानेदार और दारोगा जो एक ही थाने में 3 साल से तैनात हैं उनका भी ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि इन सभी का तबादला गृह जिले को छोड़कर किसी भी दूसरे जिले में किया जा सकता है। आयोग ने गृह विभाग को जो पत्र भेजा है उसमें 3 साल की समय सीमा के लिए कट ऑफ डेट 31 दिसंबर 2021 से तय किया है।


इतना ही नहीं आयोग में 15 दिन के अंदर इस आदेश पर अमल करने के लिए भी कहा है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना राज्य में जारी कर दी गई है लिहाजा इन अधिकारियों का तबादला जल्द से जल्द हो इसकी जरूरत आयोग ने बताई है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को देखते हुए कई स्तर के पदाधिकारियों के तबादलों पर रोक भी लगा दी है। मुख्य सचिव को इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से लेटर भेजा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी के तबादलों पर चुनाव तक लागू रहेगी। ऐसे अधिकारी जो एक ही जगह पर 3 वर्षों से अधिक जमे हुए हैं उनका तबादला आयोग की अनुमति से ही किया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें