Patna News: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के निर्देशों के तहत तीन दिनों की बीसीएमई कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह इस श्रृंखला की 5वीं कार्यशाला थी।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें एमईयू के चेयरमैन डॉ. हरिहर दीक्षित और संयोजक डॉ. मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यशाला में कॉलेज के 30 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में एनएमसी द्वारा नियुक्त सह-संयोजक डॉ. सुधीर कुमार (रीजनल सेंटर, आईजीआईएमएस पटना) ने विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में तीनों दिनों तक प्रशिक्षण दिया।
तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में डॉक्टरों को बेहतर तरीके से पढ़ाने, छात्रों का मूल्यांकन करने, संवाद कौशल सुधारने और सही फीडबैक देने की आसान और नई तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही competency-based medical education पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई व्यावहारिक सत्रों से सीख हासिल की। अंत में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताया। यह आयोजन एनएसएमसीएच की बेहतर चिकित्सा शिक्षा और डॉक्टरों के कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




