ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..

कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम

बिहार सरकार की अधिसूचना से साफ हो गया है कि Nitish Kumar जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफे के बाद भी उन्हें Z प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया गया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर सवाल खड़े करने या शक जताने वाले के लिए बड़ी खबर है. बिहार सरकार ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि नीतीश मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. बिहार सरकार ने नीतीश के इस्तीफे के बाद उनके लिए खास इंतजाम करने का भी फैसला ले लिया है.


बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना 

 मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार को Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


इस्तीफा देंगे नीतीश 

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नीतीश भविष्य में मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। इस स्थिति में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था उच्चतम स्तर पर बनी रहेगी। यह फैसला राज्य के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पद छोड़ने के बाद भी उन्हें किसी तरह का खतरा न हो।


वर्तमान में मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश कुमार को स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) की सुरक्षा प्राप्त है, जो राज्य के शीर्ष पदों पर आसीन व्यक्तियों को दी जाती है। लेकिन नई अधिसूचना में इस्तीफे के बाद Z प्लस सुरक्षा देने का प्रावधान किया गया है, जो देश में वीवीआईपी सुरक्षा की सबसे कड़ी श्रेणियों में से एक मानी जाती है।


राजनीतिक जानकार इस फैसले को सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर नहीं देख रहे हैं, बल्कि इसे आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों के संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं। अधिसूचना में जिस तरह से भविष्य में इस्तीफे का उल्लेख किया गया है, उससे यह साफ हो गया हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं.


हालांकि, सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके बावजूद इस फैसले ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार जब पद छोड़ने जा रहे हैं तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें