PATNA : बिहार में जल नल योजना में भ्रष्टाचार की तस्वीर एक बार फिर से सामने आई है. मामला पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत काब पंचायक के वार्ड नंबर पांच की है. जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत निर्माणाधीन जल मीनार की उपरी छत अचानक गिर गई.
बताया जा रहा है कि कंक्रीट की सेंट्रिंग 5-6 दिनों में ही खोलकर टंकी अधिष्ठापन की गई थी औक टंकी भरी जा रही थी. छत की सेंट्रिंग अभी पूरी नहीं हो पाई थी जिस कारण यह गिर गई.
मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति पर प्राथमिकी दर्ज कर 15 दिनों में पुनः टावर की छत ठीक करने का आदेश दिया है. संबंधित वार्ड में तत्काल जलापूर्ति बिना टंकी के सीधे की जा रही है. जिलाधिकारी ने कहा है कि ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत हर घर नल पहुंचाने का कार्य गुणवत्ता के साथ करना है. इस कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.





