ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

नीतीश के लिए JDU ने बनाया गैंग्स ऑफ वासेपुर वाला डायलॉग- बाप का, दादा का, भाई का...

PATNA : चुनावी मौसम में नेताओं के लिए नये नये नारे गढ़े जा रहे हैं. नीतीश कुमार के लिए उनकी पार्टी का मीडिया सेल भी नये नारे गढ रहा है. गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायलॉग की तर्ज पर

नीतीश के लिए JDU ने बनाया गैंग्स ऑफ वासेपुर वाला डायलॉग- बाप का, दादा का, भाई का...
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  चुनावी मौसम में नेताओं के लिए नये नये नारे गढ़े जा रहे हैं. नीतीश कुमार के लिए उनकी पार्टी का मीडिया सेल भी नये नारे गढ रहा है. गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायलॉग की तर्ज पर नीतीश के लिए चुनावी नारा तैयार किया गया है.


बाप का, दादा का, भाई का.....
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के मशहुर डायलॉग की तर्ज पर नीतीश कुमार के लिए नारा गढा गया है. जेडीयू ने नारा दिया है-बाप का, दादा का, भाई का, सब का सपना पूरा करेंगे नीतीश कुमार. जेडीयू ने कोसी पर बने रेल पुल के उद्घाटन को लेकर ये नारा दिया है. दरअसल 85 साल बाद कोसी नदी पर फिर से रेल पुल चालू हुआ है. जेडीयू कह रहा है कि ये नीतीश कुमार के निश्चय का परिणाम है. जेडीयू के मुताबिक रेल पुल की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, लेकिन सोंच नीतीश कुमार की थी.



दरअसल नीतीश कुमार ने ही रेल मंत्री रहते कोसी नदी पर रेल पुल बनाने का फैसला लिया था. तब रेल बजट पेश करते हुए नीतीश कुमार ने कोसी समेत गंगा पर भी रेल पुल बनाने का एलान किया था. गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर के बीच रेल पुल पहले ही चालू हो चुका है. हालांकि कोसी नदी पर पुल बनने में 17-18 साल लग गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया है. पुल के बनने के बाद कोसी नदी के दो किनारों पर बसे इलाकों के बीच की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर 22 किलोमीटर रह गयी है.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें