ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

नीतीश आज फिर नालंदा में, जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों से करेंगे मुलाकात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंपर्क यात्रा पर हैं नीतीश ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ से इस यात्रा की शुरुआत की थी. बाढ़ के बाद सीएम नीतीश बख्तियार

नीतीश आज फिर नालंदा में, जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों से करेंगे मुलाकात
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंपर्क यात्रा पर हैं नीतीश ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ से इस यात्रा की शुरुआत की थी. बाढ़ के बाद सीएम नीतीश बख्तियारपुर भी गए और इन दिनों वह अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर लगातार जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर नालंदा की यात्रा पर होंगे. नालंदा जिले में उनको कई कार्यक्रमों में शिरकत करना है. इस दौरान नीतीश अपने पुराने साथियों और पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे जो शुरुआती दौर से उनके साथ जुड़े रहे हैं.


आपको बता दें कि नालंदा सीट पर एक बार फिर विधान परिषद चुनाव में जेडीयू ने जीत हासिल की है. नालंदा में जेडीयू उम्मीदवार रीना यादव की जीत हुई है. इसके बाद नीतीश कुमार का आज पहला नालंदा दौरा होगा. सीएम नीतीश का यह जनसंपर्क अभियान शनिवार तक चलने वाला है. इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जगहों पर स्थानीय लोगों से मुलाकात करने वाले हैं.


अगले हफ्ते से मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम भी शुरू हो रहा है. बजट सत्र के दौरान जनता दरबार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था और अब 11 अप्रैल से इसकी शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होता है. पहले से जिन लोगों को वक्त मिल जाता है वही मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायत या फरियाद लेकर पहुंच पाते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें