ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

पति और देवर की हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पति और देवर की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हथियारों के साथ ऑडियो-वीडियो साक्ष्य भी बरामद किया हैं।

बिहार
हत्या का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना पुलिस ने पति और देवर की हत्या की साजिश का खुलासा किया है। महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनेर थाना क्षेत्र से हथियार और ऑडियो-वीडियो साक्ष्य के रूप में बरामद किया गया है। 03 अक्टूबर 2025 को मनेर थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश का भंडाफोड़ किया है। 


सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों की हत्या की योजना बना रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस और चार मैग्जीन बरामद की गईं।


पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने पति और पति के भाई की हत्या कराने की साजिश रची थी। पुलिस को महिला के मोबाइल से रिकॉर्डेड ऑडियो और वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में प्राप्त हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे प्रकरण पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), भानुप्रताप सिंह ने प्रेस को विस्तृत जानकारी दी और बताया कि समय रहते सूचना पर कार्रवाई की गई और एक बड़ी घटना को टाला गया।

REPORT-SURAJ-PATNA

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें