ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

चिराग पासवान की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, कल हुई थी जांच

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से जुड़ी हुई आ रही है. चिराग पासवान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तबीयत ख़राब होने के ब

चिराग पासवान की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, कल हुई थी जांच
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से जुड़ी हुई आ रही है. चिराग पासवान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तबीयत ख़राब होने के बाद चिराग पासवान की कोरोना जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि उन्हें कोरोना का कोई संक्रमण नहीं है.


लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बीमार चल रहे हैं. हालांकि करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार हैं. पिछले दिनों बीमार पड़ने के बाद डॉक्टरों ने कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. चिराग पासवान की फॅमिली और उनकी पार्टी के समर्थकों के लिए यह राहत की खबर है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है.


आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को हुई एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को न्योता भेजा गया था. लेकिन फिर बाद में मीडिया में ये ख़बरें सामने आईं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध के बाद एनडीए की बैठक के लिए लोजपा को भेजा गया न्योता वापस ले लिया गया. 


लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने न तो सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और न ही राजग की बैठक में ही दिखे. तब लोजपा के सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान स्वास्थ्य कारणों से दोनों ही बैठकों में शामिल नहीं हुए. क्योंकि बीमार होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें