ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

लालू परिवार नहीं मना रहा छठ, CM आवास पर हो रहा है छठ पूजा का आयोजन

PATNA : छठ पूजा के मौके पर इस साल भी लालू परिवार के घर पुरानी रौनक देखने को नहीं मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस साल भी छठ पूजा नहीं कर रही हैं. बीते कई सालों से

लालू परिवार नहीं मना रहा छठ, CM आवास पर हो रहा है छठ पूजा का आयोजन
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : छठ पूजा के मौके पर इस साल भी लालू परिवार के घर पुरानी रौनक देखने को नहीं मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस साल भी छठ पूजा नहीं कर रही हैं. बीते कई सालों से राबड़ी देवी ने छठ पूजा नहीं की है, हालांकि लालू परिवार का छठ हमेशा चर्चाओं में रहा है. जब कभी भी राबड़ी देवी ने छठ पूजा की देश भर की नजरें लालू परिवार के ऊपर टिकी रहीं.

एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के लोग यहां पहले से छठ करते आए हैं और इस बार भी उनकी भाभी छठ व्रत कर रही हैं. मुख्यमंत्री आवास के अंदर बने छोटे तालाब में ही वह भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. हालांकि इस बार खरना पूजा पर मुख्यमंत्री आवास में लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया. कोरोनावायरस के बीच ही मुख्यमंत्री ने खरना का प्रसाद खाया.

बिहार के नई डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने बेतिया स्थित पैतृक आवास पर छठ पूजा कर रही हैं. छठ पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. राज्यपाल फागू चौहान के अलावे बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों को छठ की बधाई दी है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें