ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने बिहारियों का शव जब पटना पहुंचा, सीएम नीतीश मजार पर चादरपोशी कर रहे थे

PATNA : जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकियों की तरफ से बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूरा बिहार उबल रहा है। देशभर में आतंकियों की इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। बिहार म

कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने बिहारियों का शव जब पटना पहुंचा, सीएम नीतीश मजार पर चादरपोशी कर रहे थे
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकियों की तरफ से बिहारियों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूरा बिहार उबल रहा है। देशभर में आतंकियों की इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। बिहार में हर किसी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। दो दिन पहले अररिया के दो मजदूरों को आतंकियों ने मौत की नींद सुला दिया था। आज उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और बीजेपी के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। मजदूरों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देकर अपनी संवेदना जताई लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का कोई भी नेता, विधायक और मंत्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचा। जिस वक्त मजदूरों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर लाया गया उस वक्त नीतीश कुमार मजार पर चादर पोशी कर रहे थे। 


दरअसल आज मुसलमानों का त्योहार ईद ए मिलाद उन नबी है। इस मौके पर सीएम नीतीश फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजिबिया पहुंचे थे। उन्होंने खानकाह मुजिबिया पहुंचकर यहां मजार पर चादरपोशी की और अमन चैन की दुआ मांगी। नीतीश कुमार ने मुसलमानों के त्योहार पर सबके लिए अपना संदेश भी दिया लेकिन उन्हें उन बिहारियों की याद नहीं आई जिन्हें कश्मीर घाटी में मौत की नींद सुला दिया गया था। 


आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में बिहारियों के ऊपर हो रहे आतंकी हमलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी थी। सीएम नीतीश ने कहा था कि वह किसी को बाहर जाने से नहीं रोक सकते लेकिन कश्मीर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। कश्मीर में जिन बिहारियों की हत्या की गई उनमें से एक बिहारी का अंतिम संस्कार अपने घर पर इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उसके परिवार वालों के पास शव को पटना लाने के पैसे नहीं थे। सरकार ने इस मामले में भी कोई पहल नहीं की और अब जिस तरह सीएम नीतीश और उनकी पार्टी के लोगों ने बिहारी मजदूरों का पार्थिव शरीर लाए जाने के वक्त गैरमौजूदगी दिखाई है उसको लेकर आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें