ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज भरेंगे बेल बॉन्ड, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

DESK: आरजेडी और लालू समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बार काउंसिल के इस आदेश के बाद

जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज भरेंगे बेल बॉन्ड, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आरजेडी और लालू समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बार काउंसिल के इस आदेश के बाद लालू प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों को राहत मिली है। अब बेल बांड, मुचलके की राशि और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकील अदालत में जा सकेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बुधवार को यह आदेश दिया है। आदेश की प्रति सभी राज्यों के बार काउंसिल को भेजी गयी है। झारखंड बार काउंसिल को भी यह आदेश मिल चुका है।



बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि कई राज्यों के बार काउंसिल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए वकीलों को अदालती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है। ऐसे में वैसे लोगों को परेशानी हो रही है जिन्हें जमानत मिल गयी है और बेल बांड, मुचलका और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। इस कारण जमानत मिलने के बावजूद वे जेल में ही है। 



बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि जमानत मिलने के बाद भी किसी को जेल में रखना उसके अधिकारों का हनन है। ऐसे में जिन्हें जमानत मिल गयी है उन्हें बाहर निकालने के लिए वकीलों को अदालती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाना उचित नहीं है। बार काउंसिल ने सभी राज्यों के बार काउंसिल को ऐसे लोगों की जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकीलों को अदालत में शामिल होने की अनुमति देने का आदेश दिया है। 



बार काउंसिल के इस फैसले के बाद लालू प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जेल से बाहर निकल पाएंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 17 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट से चारा घोटाले में जमानत मिली थी लेकिन अब तक उनकी अदालती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। इस बात की खबर मिलने के बाद आरजेडी समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें