ब्रेकिंग
Bihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....Bihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....

बिहार : जेलों में फटा कोरोना बम, 7 कैदी और 7 कर्मचारी हुए पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हालात अब ये हो गए हैं कि आम इंसानों के साथ साथ अब जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना होने लगा है. जेल आईजी म

बिहार : जेलों में फटा कोरोना बम, 7 कैदी और 7 कर्मचारी हुए पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हालात अब ये हो गए हैं कि आम इंसानों के साथ साथ अब जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना होने लगा है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा के मुताबिक बिहार के कुछ जेलों में कुल 7 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. साथ ही जेल के अन्य स्टाफ भी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


हालांकि, जेल प्रशासन के मुताबिक इंटेली और स्टाफ की स्थिति क्रिटिकल नहीं है. जिस वजह से जेलों के अंदर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में ही रखकर उनका इलाज किया जा रहा है. जेल प्रशासन द्वारा बिहार के सभी जेलों में तैनात डॉक्टरों और जेल अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली गयी है.


जेल प्रशासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिस तरह से जेलों के अंदर अब करोना का संक्रमण पहुंच रहा है. उसके मद्देनजर बिहार के सभी जेलों में करोना से संबंधित पर्याप्त संख्या में दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था मुहैया करवाने को लेकर निर्देश दिया गया है. ताकि किसी भी कैदी या अन्य स्टाफ में करोना का लक्षण पाया जाता हैं तो उनका इलाज जेल के अंदर ही ढंग से हो पाएगा.


जेल प्रशासन द्वारा पटना के बेउर जेल सहित बिहार के सभी अन्य जेलों में बंद कैदियों का इम्यूनिटी सिस्टम ठीक रखने के लिए दिन में 2 बार काढ़ा देने का निर्देश दिया गया है. कैदियों को समय-समय पर गर्म पानी ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया है. जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है जिन कैदियों में कोरोना का लक्षण दिख रहा हो, उन्हें अलग रखा जाये.


जेल प्रशासन के द्वारा बिहार के सभी जेलों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ साफ सुथरा रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. जेलों में बंद नए कैदियों को अलग रखने की व्यवस्था की गई है. अलग क्वारंटाइन सेंटर में नए कैदियों को रखा जा रहा है. 14 दिन क्वारंटाइन रूम में रखने के बाद ही उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें