ब्रेकिंग
फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपफेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 800 एकड़ फसल नष्ट, 146 FIR दर्ज!

Bihar News: बिहार में अफीम की अवैध खेती पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन और सेटेलाइट की मदद से 800 एकड़ फसल नष्ट की गई और 146 एफआईआर दर्ज हुई हैं।

बिहार, Bihar, अफीम की खेती, opium cultivation, अवैध खेती, illegal farming, पुलिस कार्रवाई, police action, नक्सल प्रभावित क्षेत्र, Naxal-affected area, ड्रोन सर्वे, drone survey, सेटेलाइट इमेज, satelli
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में अफीम की अवैध खेती पर एक बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 800 एकड़ में फैली अफीम और भांग की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रोन और सेटेलाइट इमेज के जरिए चिन्हित क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई के दौरान 790.5 एकड़ में अफीम की और 21.54 एकड़ में भांग की खेती की पहचान हुई।


इस अभियान के तहत अब तक 146 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। यह पूरा अभियान विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया, जहां पहले पुलिस की पहुंच मुश्किल मानी जाती थी।

नक्सल प्रभाव में आई कमी, सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोत्तरी

राज्य में नक्सलियों के प्रभाव में आई गिरावट के बाद अब इन क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा बलों की नियमित गश्त और सघन निगरानी से अवैध गतिविधियों में कमी आई है। उत्तर बिहार को पहले ही नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है, वहीं अब दक्षिण बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर फोकस किया जा रहा है।

गया और औरंगाबाद बने फोकस पॉइंट

सबसे ज्यादा कार्रवाई गया के चकरबंधा और धनगई तथा औरंगाबाद के कुछ इलाकों में हुई है। इन स्थानों पर बिहार पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है।

जनसहयोग बना बड़ी ताकत

आपको बता दे कि इस ऑपरेशन में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम साबित हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही झारखंड से सटे इन जंगली इलाकों में नक्सलवाद और अफीम की खेती दोनों समाप्त हो जाएंगे।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें