ब्रेकिंग न्यूज़

Law and Order in Bihar: कटिहार में शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए थाना पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल Rahul Gandhi: वीर सावरकर पर गलत टिप्पणी कर बुरे फंसे राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार! Rajeev Nagar Police suspended: पटना के राजीव नगर थाना की मनमानी पर गिरी गाज, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड INDIAN RAILWAY: रेल यात्री ध्यान दें ! 4 दिन बाद बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम, यात्रा पहले जरूर पढ़ें यह खबर Bihar News : मोतिहारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने तीन घंटे तक एनएच-28 किया जाम Bihar crime News : मोतिहारी में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या ,18 जून को थी शादी तय INDIAN RAILWAY: इस दिन से दौड़ेगी सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जाने क्या होगा रूट और टाइमिंग BIHAR NEWS: पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में बिहार सरकार, कहा इस दिन तक राज्य छोड़ें पाकिस्तानी नागरिक,वरना... Bihar Rain Alert: बिहार के लिए राहत वाली खबर, 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश पटना में 24 पाकिस्तानी महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन ने ली भारतीय नागरिकता

सबसे ज्यादा गया में 42.6°C तापमान: बिहार के कई जिलों में 40 डिग्री पार हुआ पारा, कल से आंधी बारिश का अलर्ट

बता दें कि 10 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो दर्जन लोगों की जान चली गयी थी। कई झुलस गये थे। 14 अप्रैल को भी मौसम ने करवट बदला था। उसके बाद से अभी तक भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू के कारण तापमान काफी बढ़ गया है।

bihar

25-Apr-2025 06:31 PM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग आज दिनभर परेशान रहें। सबसे ज्यादा गर्म हवा सुपौल और पूर्वी चंपारण में चली। इन दोनों जिलों में भीषण उष्ण लहर दर्ज की गयी। वही सबसे अधिक  तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री समस्तीपुर के पूसा में दर्ज किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज की गयी। 


अभी बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम गर्म है। लू और भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। लेकिन कल से यानि 26 अप्रैल से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल की रात से मौसम बदलने की प्रबल संभावना दिख रही है। प्रदेश में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय होने से आद्रता में वृद्धि हो रही है। जिसके चलते वज्रपात और बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन, ओला-वृष्टि और व्रजपात भी हो सकते हैं।  60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। 


पिछले कई दिनों से बिहार में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। पारा इतना बढ़ गया है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गया का तापमान सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री शुक्रवार को रहा। वही कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन अब राहतभरी खबर आ रही है। 26 से 30 अप्रैल के बीच बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इस दौरान मेघ गर्जन, आंधी तूफान, ओलावृष्टि और वज्रवात होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 36 जिलों में लू चलने की संभावना है। 


इस दौरान मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान बढ़ा रहेगा। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। यह अपील मौसम विभाग ने लोगों से की है। कहा कि 25 अप्रैल तक उमस और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहेंगे लेकिन 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जायेगा। 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक बिहार के कई हिस्सों में अचानक मौसम करवट लेगी। तेज बारिश, आंधी-तूफान,ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही किसानों को भी सावधानी बरतने को कहा है। आंधी-बारिश के दौरान खेत में काम करने से मना किया है। यह भी कहा है कि यदि कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह पर भंडारित कर लें। नहीं तो अचानक आंधी बारिश से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खूले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भाई इस दौरान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।