ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

आज शुक्रवार है.. पैगंबर कॉन्ट्रोवर्सी और अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

PATNA : आज शुक्रवार है और पैगंबर कंट्रोवर्सी और अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर पटना में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज के बाद निकलने वाले जुलूस और अग्नि

आज शुक्रवार है.. पैगंबर कॉन्ट्रोवर्सी और अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज शुक्रवार है और पैगंबर कंट्रोवर्सी और अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर पटना में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज के बाद निकलने वाले जुलूस और अग्निपथ योजना के खिलाफ होने वाले संभावित प्रदर्शन को देखते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर राजधानी समेत पूरे जिले में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया है। युवा आरजेडी के संभावित प्रदर्शन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सभी एसडीओ और एसडीपीओ को अपने–अपने इलाके में पेट्रोलिंग पर रहेंगे। 


लॉ एंड ऑर्डर की मॉनिटरिंग करने और जरूरत के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने इलाके में गश्त पर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। किसी तरह के उपद्रव की सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लेने का आदेश है। किसी भी हाल में संप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का निर्देश जारी किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को अपने-अपने इलाके संवेदनशील चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि पूरे इलाके में लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रहे।


आपको बता दें कि दो मौजूदा विवादों को लेकर प्रशासन के पसीने छूटे हुए हैं। पैगंबर विवाद पहले से ही प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है, ऊपर से अग्निपथ योजना को लेकर छात्रों का जो प्रदर्शन हो रहा है उससे भी मुश्किलें बढ़ी हैं।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें