ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: बिहार में बाढ़ से सुरक्षा के लिए खर्च होंगे 2148 करोड़, इन पांच नदियों पर बनाए जाएंगे बांध

Bihar News: बिहार सरकार ने 2148.02 करोड़ रुपये की लागत से बागमती, गंडक, कमला बलान, सिकरहना और मसान नदियों में नए बांध बनाने और पुराने बांधों की ऊंचाई बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। इसका उद्देश्य बाढ़ से आम लोगों की सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करना है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की नदियों में बाढ़ से सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करने के लिए बड़े बांध निर्माण और ऊंचाई बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। कुल 2148.02 करोड़ रुपये की लागत से बागमती, गंडक, कमला बलान, सिकरहना और मसान नदियों में यह कार्य किया जाएगा।


जल संसाधन विभाग के अनुसार, बागमती नदी पर पुराने बांध की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। यह ऊंचाई 2024 में आई बाढ़ के जल स्तर के आधार पर तय की गई है। बागमती नदी के दायें तटबंध को करीब 63.76 किलोमीटर लंबाई में बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। 


बांध पर अलकतरा वाली सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे निरीक्षण और रखरखाव में सुविधा होगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1378.10 करोड़ रुपये है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण जिले में सिकरहना नदी पर 56.22 किलोमीटर लंबे दायें तटबंध का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 28 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसकी लागत 239.63 करोड़ रुपये है।


गंडक नदी पर हसनपुर बनिया से सगुनी तक नए तटबंध का निर्माण 8.33 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है, जिसमें 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना की लागत 59.88 करोड़ रुपये है और यह सारण जिले के पानापुर व तरैया प्रखंडों को बाढ़ से सुरक्षा देगा।


कमला बलान नदी (फेज-3) में 255.45 करोड़ रुपये की लागत से बायां तटबंध 105.35 किलोमीटर और दायां तटबंध 111.29 किलोमीटर लंबाई में निर्माणाधीन है। इसमें करीब 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा के महिषी प्रखंड तक बाढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 में इन सभी नदियों पर तेजी से बांध निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया है। अधिकांश जगहों पर बांध निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें