ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Cyber Fraud: सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड की रकम बिहार आई, नालंदा-नवादा में चलेगा CBI का ऑपरेशन

Cyber Fraud: सिंगापुर के लोगों से साइबर अपराधियों ने ठगी की थी, जिसकी राशि बिहार पहुंची है। नालंदा, नवादा और पटना के बैंक खातों से रकम की निकासी की गई।

Cyber Fraud
सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड की रकम बिहार आई, नालंदा-नवादा में चलेगा CBI का ऑपरेशन
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cyber Fraud: पूरे देश में साइबर फ्रॉड के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड का कनेक्शन बिहार से जुड़ रहा है। सिंगापुर के लोगों से साइबर अपराधियों ने ठगी की थी, जिसकी राशि बिहार पहुंची है। नालंदा, नवादा एवं पटना के बैंक खातों से पैसों की निकासी की गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।


सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड का कनेक्शन बिहार से जुड़ने के बाद सीबीआई अब नालंदा और नवादा में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाने वाली है। साइबर फ्रॉड में बिहार के पांच जिले संवेदनशील हैं, इनमें नालंदा और नवादा के अलावा शेखपुरा, जमुई और पटना भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में ऑपरेशन चला रही है। इसी कड़ी में नालंदा और नवादा में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा सकती है।


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल्स ने पिछले दिनों सिंगापुर के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था। जांच में पता चला है कि शातिरों ने पीड़ितों से जो रकम वसूली थी, उसे भारत के अपने एजेंटों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। बाद में यह राशि पटना, नालंदा और नवादा के बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसकी निकासी की गई। अब सीबीआई इसकी विस्तृत जांच करने वाली है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें