ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है” Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा..ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

Corrupt CO Bihar : बिहार सरकार के भ्रष्ट CO प्रिंस राज के घर छापेमारी में डिग्री फर्जीवाड़ा उजागर, पिता ने क्या कहा?

Corrupt CO Bihar :बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज कार्रवाई के संदर्भ में मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के झिटकी गाँव में निलंबित अधिकारी प्रिंस राज के आवास में आज सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट द्वारा छापेमारी की गई।

मधुबनी, हरलाखी प्रखंड, झिटकी गाँव, प्रिंस राज, निलंबित अधिकारी, अंचलाधिकारी, सीओ, छापेमारी, स्पेशल विजिलेंस यूनिट, घोषित आय, संपत्ति, फर्जीवाड़ा, मैट्रिक परीक्षा, धर्मेंद्र कुमार, रघुनंदन साहू Madhuba

16-Apr-2025 03:59 PM

By First Bihar

Corrupt CO Bihar : बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा गया है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव के रहने वाले निलंबित अंचलाधिकारी और सीओ प्रिंस राज के खिलाफ आज सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) द्वारा छापेमारी की गई। 


स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने निलंबित अधिकारी प्रिंस राज के आवास में लगभग तीन घंटे तक गहन तलाशी ली। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रिंस राज की कुल संपत्ति उनके घोषित आय से लगभग 90% अधिक है। पहली जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस राज के पास अनुमानित 28 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति है। इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य आय से अधिक संपत्ति के मामले की जाँच करना था। सूत्रों के अनुसार, मधुबनी और शेखपुरा में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा इस अभियान का नेतृत्व किया जा रहा है|


छापेमारी के दौरान SVU ने प्रिंस राज के आवास के विभिन्न कमरों की तलाशी ली तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इन दस्तावेजों में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस राज ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दे कर दोनों बार अलग-अलग नाम से पास किया है। 2004 में उन्होंने धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की, जिसके प्रमाण पत्र भी विजिलेंस टीम द्वारा जप्त किए गए हैं।


 प्रिंस राज के पिता, रघुनंदन साहू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान उनके बेटे के घर से कई कागजात और संपत्ति के पेपर जाँच अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मीडिया से दूरी बनाए रखी है। प्रिंस राज के पिता ने कहा कि "छापेमारी के बाद हमें यह जानकर बहुत हैरानी हुई  कि हमारे बेटे के पास घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति है। हमें उम्मीद है कि इस मामले में हमलोगों को जल्द राहत मिलेगी |