ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

कोरोना आपदा के बीच बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की अपील, शिक्षक एक दिन का वेतन दें मुख्यमंत्री राहत कोष में

PATNA : कोरोना आपदा में बिहारवासियों की मदद के लिए बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताली शिक्षकों से अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है। उन्

कोरोना आपदा के बीच बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की अपील, शिक्षक एक दिन का वेतन दें मुख्यमंत्री राहत कोष में
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  कोरोना आपदा में बिहारवासियों की मदद के लिए बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताली शिक्षकों से अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है। उन्होनें आपदा की घड़ी में संघ के शानदार परंपरा का हवाला देते हुए बढ़-चढ़ कर इस कार्य में भाग लेने की अपील की है। 


विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पाण्डेय और पूर्व सांसद सह महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एक संयुक्त बयान में  बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों का आह्वान किया है की कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा से पीड़ित बिहार वासियों की मदद हेतु अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में हर्ष दान दें।उन्होंने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की यह शानदार परंपरा रही है की वे आपदा की घड़ी में सरकार को सहयोग करते रहे हैं। भीषण बाढ़ का सामना करने हेतु हमने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।


केदार नाथ पाण्डेय और शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा दिया जाने वाला दान तीन करोड़ रुपये होगा।इसके लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी सभी जिला इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं शिक्षकों से राशि प्राप्त कर सूची सहित राज्य संघ को उपलब्ध करा दें।ताकि संपूर्ण राशि एकमुश्त मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी जा सके।


बता दें कि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पिछले 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। माध्यमिक शिक्षक संघ वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। संघ की मांग है कि सरकार शिक्षकों के पे लेवल 7-8 का वेतन दें। इस बीच सरकार के माध्यमिक शिक्षक संघ समेत सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की वेतन रोक रखा था जिसे सरकार के कोरोना की आपदा को देखते हुए जारी करने का आदेश दिया है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें