Bihar News: भूमि अधिग्रहण में मूल्य निर्धारण के लिए नई व्यवस्था, MVR को लेकर जारी हुआ यह निर्देश Bihar Crime News: 22 वर्षीय मूक-बधिर मजदूर की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार Bihar Crime News: 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूरे देश में बांटने की थी योजना Bihar Crime News: सड़क किनारे अधेड़ का शव बरामद, बीती रात मछली पार्टी में हुआ था शामिल land registration Bihar: डिजिटल निबंधन से जमीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ तेज, तीन महीने में हुए इतने आवेदन Bihar Crime News: महिला पुलिसकर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, इस ट्रिक से पैदावार कीजिए दोगुनी; खाद खरीदने की टेंशन खत्म Patna News: पटना के नए SSP बने कार्तिकेय शर्मा, जानिए... राजधानी में क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती? Road Accident: अमेठी में एंबुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत
21-May-2025 02:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो घोषणा बीते कुछ महीने पहले की थी उसी स्कीम का ऐलान आज कांग्रेस ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर किया। तेजस्वी यादव ने यह ऐलान किया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रूपये की आर्थिक मदद करेंगे। ठीक उसी स्कीम की घोषणा आज कांग्रेस ने दोबारा कर दी। इसे चुनावी घोषणा बताया जा रहा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस स्कीम का लाभ महिलाओं को मिलेगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार में 6 दल मिलकर बने इंडिया गठबंधन के लोग एक विचारधारा से बिहार में माई बहिन मान योजना लाएंगे। बिहार में यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो इस योजना के तहत बिहार की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये आर्थिक मदद दी जाएगी। महागठबंधन सरकार के लिए यह योजना ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक से इसे शुरू किया। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में 2500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने का काम कर रहे हैं। वही झारखंड और शिमला में भी हमारी सरकार चल रही है वहां भी इस योजना को चालू किया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनावी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
राजेश राम ने कहा, “इस योजना के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहते हैं। महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक में इस योजना को लागू करने पर सहमति बनी है।” उन्होंने आगे बताया कि कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकारें पहले ही इस तरह की योजनाएँ लागू कर चुकी हैं।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि हमारी सरकार की पहली गारंटी महिलाओं को समर्पित है। यह सिर्फ घोषणा नहीं है, यह महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर एक पोस्टर और मिस कॉल अभियान भी शुरू किया है। पोस्टर में लिखा गया है: “महागठबंधन की सरकार बनने के बाद, जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 महीना सम्मान राशि।” पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक मिस कॉल नंबर 8800023525 जारी किया गया है। इच्छुक महिलाएं इस नंबर पर कॉल कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकती हैं।
कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने भी महिलाओं को आर्थिक मदद का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे निभाया नहीं। राजेश राम ने आरोप लगाया कि “बिहार की मौजूदा सरकार महिलाओं के अधिकारों और नौकरियों से उन्हें वंचित कर रही है। राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है और रिक्त पदों को भरने की कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।” कांग्रेस मिशन बिहार 2025 के तहत जनता से संवाद कर रही है और इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया जा रहा है।
पटना से प्रेम की रिपोर्ट