ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

नागरिकता कानून के विरोध में RJD का बिहार बंद आज, राज्य भर में हो रहा प्रदर्शन

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून और NRC के विरोध में आरजेडी की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया है. आरजेडी के बिहार बंद को महागठबंधन की सभी पार्टियों ने समर्थन दिया है. बिहार बंद के

नागरिकता कानून के विरोध में RJD का बिहार बंद आज, राज्य भर में हो रहा प्रदर्शन
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून और NRC के विरोध में आरजेडी की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया है. आरजेडी के बिहार बंद को महागठबंधन की सभी पार्टियों ने समर्थन दिया है. बिहार बंद के मद्देनजर पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. 


आज बुलाये गये बिहार बंद से पहले शुक्रवार को आरजेडी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर विरोध की अपील की. प्रदेश आरजेडी कार्यालय से निकले इस मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए. लोगों ने 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो' और बिहार सरकार हाय-हाय के नारे लगाए. 


तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि हम शांत तरीके से विरोध करेंगे. पार्टी की तरफ से साफ तौर पर निर्देश दे दिया गया है कि अहिंसक तरीके से CAA का विरोध करेंगे. वहीं तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं पर बेजा लाठी बरसाएगी तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तो खुद भाजपा यानि 'भारत जलाओ पार्टी' की गोद में बैठे हैं. नीतीश बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने का कोरा आश्वासन दे रहे हैं. अब बिहार की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें