ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार को पटना में बारिश की संभावना है। वहीं भागलपुर और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Update
बिहार के भागलपुर और कटिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Update: बिहार में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार यानी आज राजधानी पटना में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भागलपुर और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-तड़क के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं भागलपुर और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भागों के सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं में मौजूद नमी के कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम बदला हुआ है। हालांकि, दो से तीन दिनों बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें