ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Bihar Weather: बिहार में आज 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी संभव। नेपाल के बाढ़ का बिहार पर असर। 8 अक्टूबर से मिलेगी राहत..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार का मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है और लोगों को गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई है। साथ ही अब सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। इधर अब मानसून भी विदा होने की कगार पर है, ऐसे में आज 26 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने बिजली गिरने का खतरा बताते हुए सलाह दी है कि खेतों या खुले मैदानों में न जाएं। उत्तरी जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिव रह सकता है, लेकिन इन जिलों बारिश की संभावना कम ही लग रही है।


पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई, लेकिन नेपाल की बारिश का असर राज्य में दिख रहा है। कोसी और सरिसवा जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे सुपौल के छह प्रखंडों में 5 हजार घर डूब गए हैं। मधुबनी में एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं और रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, सेमरा, मोतिहारी तक पानी फैल रहा है। किसानों को फसलों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि स्थानीय मौसमी कारक अभी सक्रिय हैं, लेकिन जल्द ही सब शांत हो जाएगा।


पटना में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें भी गिर सकती हैं। मंगलवार को यहां पारा 31.98 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन अब तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की उम्मीद है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी, हालांकि उमस अभी बाकी है। अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के चांस बने रह सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें