ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

सावधान हो जाइये: बिहार सरकार तुरंत करने जा रही बड़ा एलान, लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। आज शाम 6 बजे सरकार प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी

सावधान हो जाइये: बिहार सरकार तुरंत करने जा रही बड़ा एलान, लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। आज शाम 6 बजे सरकार प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देने जा रही है कि कोरोना की रोकथाम को लेकर जो निर्णय लिया गया है। मीडिया में ख़बरें है कि लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। तो वहीं कुछ लोगों के बीच ये भी चर्चा है कि नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव कर इसे और भी ज्यादा सख्ती से लागू किया जा सकता है।


कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच घंटों की हाई लेवल समीक्षा बैठक की. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में में क्या निर्णय लिया गया है कि सरकार प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी शाम 6 बजे देने जा रही है. संभावना है कि लॉकडाउन,  वीकेंड लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव का एलान किया जा सकता है.


गौरतलब हो कि बीते दिन मंगलवार को हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्‍यमंत्री और विभिन्‍न विभागों के आला अधिकारियों के साथ सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे. जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के हालात की जानकारी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को दी. जिलों से मिले फीडबैक और कोरोनावायरस संक्रमण के ताजा हालात पर आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक विमर्श किया गया. कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए बैठक में कौन सा जरूरी फैसला लिया गया है. सरकार तुरंत इसकी जानकारी देने जा रही है.


बिहार सरकार के विकास आयुक्तश्री आमिर सुबहानी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 6 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. हर किसी की निगाहें इस प्रेस वार्ता पर टिकी हैं कि आखिरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार कौन सा अगला कदम उठाने जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें