ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार में भूकंप का झटका, कई जिलों में हिली धरती

PATNA : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार समे

बिहार में भूकंप का झटका, कई जिलों में हिली धरती
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार समेत कई इलाकों में लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है। यह झटका अब से थोड़ी देर पहले सुबह 7:51 बजेआया है.


कई जिलों से आ रही खबरों के मुताबिक लोगों ने भूकंप का हल्का झटका महसूस किया है। जब तक लोग यह समझ पाते कि झटका भूकंप का है तब तक यह कंपन खत्म हो चुका था। सुबह सवेरे आए इस झटके के बाद ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। उत्तर बिहार के जिलों में झटका ज्यादा महसूस हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही है। इसका केंद्र असम के तेजपुर में बताया जा रहा है। असम में भूकंप का केंद्र होने के कारण उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाके इससे प्रभावित हुए हैं। सीमांचल में लोगों ने भूकंप के झटके को अच्छे तरीके से महसूस किया है। तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा है. जमीन से 17 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र रहा है. 


असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर में भूंकप के झटके महसूस किए गये। पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये। भूकंप के झटके के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। असम में नुकसान की तस्वीरें भी सामने आई है। इस दौरान कई दीवारे अचानक गिर पड़ी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूकंप में झटके के दौरान हुए नुकसान की तस्वीर शेयर की है।




भूकंप आने पर क्या करें?
*भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।

*भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

*घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।

*भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।



भूकंप आने पर क्या ना करें?
*भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

*भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।

*भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।

*भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें।

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगाते हैं?
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है। जिससे बड़ी तबाही होती है। 6 की तीव्रता वाला भूकंप शक्तिशाली भूकंप होता है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें