ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सरकार देगी मुआवजा

PATNA : बिहार में वज्रपात की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। पटना समेत पांच जिलों में 7 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार की रात और शनिवार को दिन में वज्रपात में इन लोगों की मौत हुई है

बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सरकार देगी मुआवजा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में वज्रपात की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। पटना समेत पांच जिलों में 7 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार की रात और शनिवार को दिन में वज्रपात में इन लोगों की मौत हुई हैम अब सरकार की तरफ से मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 


आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वज्रपात की वजह से 5 जिलों में कुल 7 लोगों की मौत हुई है। जिसमें पटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि मुजफ्फरपुर और शेखपुरा जिले में दो-दो लोगों की मौत वज्रपात से हुई है। लखीसराय जिले में एक और सीतामढ़ी जिले में भी एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की वजह से हुई है। इसके अलावे कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। शुक्रवार की रात पटना समेत वैशाली सारण और कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी। इस दौरान वज्रपात भी हुआ जबकि शनिवार को औरंगाबाद, कैमूर, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लखीसराय से लेकर कटिहार तक के इलाके में बारिश और वज्रपात हुआ। 


आपदा प्रबंधन विभाग लगातार लोगों को वज्रपात से बचने के लिए अलर्ट जारी कर रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से स्पेसिफिक के जगहों के लिए चेतावनी जारी की जा रही है। लगातार समाचार माध्यमों के जरिए यह चेतावनी लोगों तक पहुंचाई भी जा रही है। इसके बावजूद कई लोग जो घरों से बाहर रहते हैं वही वज्रपात की चपेट में आते हैं। सरकार ने वज्रपात के दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। अलर्ट पर ध्यान देने और साथ ही साथ बारिश के बीच बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें