ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

बिहार में ठंड से राहत नहीं, पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश

PATNA : बिहार में मौसम एकबार फिर बदल गया है. पछुआ और पुरवैया के मिलन से पटना समेत कई जिलों में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है. शनिवार की शाम से ही दक्षिणी-पश्चिमी-मध्य बिहार

बिहार में ठंड से राहत नहीं, पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मौसम एकबार फिर बदल गया है. पछुआ और पुरवैया के मिलन से पटना समेत कई जिलों में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है. शनिवार की शाम से ही दक्षिणी-पश्चिमी-मध्य बिहार में मध्यम से घने बादलों ने डेरा डाल दिया था. बारिश होने से ठंड और बढ़ गई है. 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तर-पश्चिम (पश्चिम-पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज) और उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले) में बिजली चमकने और बादलों के गरजने की संभावना है.


वहीं बिहार के दक्षिण-पश्चिम ( बक्सर, भभुआ, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल) दक्षिण-मध्य (पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद) और दक्षिण-पूर्व (भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया) में बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया गया था.


24 जनवरी के लिए पूरे बिहार में अलर्ट

आइएमडी के मुताबिक दक्षिणी बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में दक्षिणी- पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है. हवाएं चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जनवरी को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सामान्य से मध्यम बारिश होगी. कुछ स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें