ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

बिहार में तेवर दिखा रही गर्मी , मौसम विभाग का अनुमान कल पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज खासा गर्म है। बिहार में तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो 26 मई यानि मंगलवार को पारा 44 डिग्री के प

बिहार में तेवर दिखा रही गर्मी , मौसम विभाग का अनुमान कल पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज खासा गर्म है। बिहार में तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो 26 मई यानि मंगलवार को पारा 44 डिग्री के पार चला जाएगा। लॉकडाउन के प्रभाव से कम मौसम के तेवर से परेशान होकर लोग सड़कों पर नहीं निकल रहे हैं। 


बिहार में सबसे अधिक गया जिले का तापमान रिकार्ड किया गया है। रविवार को गया का मई महीने का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को गया का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस ऊपर गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में गर्मी क्या तेवर दिखा रही है। गया के अलावे  राजधानी पटना भी तप रहा है। सड़कों पर लॉकडाउन से कम गर्मी के तेवर से परेशान होकर बाहर नहीं निकल रहे हैं। 


वहीं मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच बिहार के पूर्वी हिस्सों में एक-दो जगहों हल्की बारिश हो सकती है। इधर उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा।  राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। 


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक  तटीय कर्नाटक और आस-पास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। दक्षिणी मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ बना हुआ है।  जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। केरल और दक्षिणी-तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी हिमालयी राज्यों हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं पर मध्यम वर्षा के आसार हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें