ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

सरकारी कर्मचारियों को जारी हुआ फरमान: वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाओ तभी मिलेगी सैलरी

GAYA : अगर सैलरी लेनी है तो पहले वैक्सीन लेना होगा. सरकारी कर्मचारियों को ऐसा ही आदेश जारी किया गया है. पहले विभाग को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दें तभी सैलरी रिलीज की जायेगी.</

सरकारी कर्मचारियों को जारी हुआ फरमान: वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाओ तभी मिलेगी सैलरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : अगर सैलरी लेनी है तो पहले वैक्सीन लेना होगा. सरकारी कर्मचारियों को ऐसा ही आदेश जारी किया गया है. पहले विभाग को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दें तभी सैलरी रिलीज की जायेगी.


गया कलेक्टर का आदेश
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गया के जिलाधिकारी का पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है. गया के जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है. वैक्सीनेशन के लिए सैलरी रोकने की चेतावनी दी गयी है. 


गया के जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि उन्हें सैलरी चाहिए तो उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने होंगे. उन्हें अपने विभागीय प्रमुख के सामने वैक्सीनेशन करा लेने का सबूत पेश करना होगा. गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से ये चिट्ठी 20 अप्रैल को जारी की गयी है.


डीएम के पत्र में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि उन्हें मार्च की सैलरी तभी मिलेगी जब वे वैक्सीन का दोनों डोज लेने का प्रमाण पत्र पेश कर देंगे. 6 अप्रैल को ही जिलाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी किया था. जिलाधिकारी ने अपने पहले पत्र में कहा था कि सभी सरकारी कर्मचारियों औऱ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का दूसरा डोज ले लेने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा तभी मार्च की सैलरी मिलेगी. 


जिलाधिकारी ने पाया कि ढेर सारे कर्मचारियों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लेने का प्रमाण पत्र दिखाये बगैर वेतन ले लिया. लिहाजा डीएम ने फिर से पत्र जारी किया है. अब किसी सूरत में बगैर वैक्सीनेशन सैलरी नहीं मिलेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें