ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बिहार में फिर से एक्टिव होगा मानसून, 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

PATNA : बिहार में शुक्रवार की शाम से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बंगाल की खाड़ी

बिहार में फिर से एक्टिव होगा मानसून, 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में शुक्रवार की शाम से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है. साथ ही 25 जुलाई के आसपास मानसून ट्रफ के बिहार की ओर शिफ्ट करने के आसार हैं. इन मौसमी प्रभावों से दो दिन राज्यभर में बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 26 और 27 जुलाई को सूबे में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. इन दो दिनों में राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. गया और बक्सर में 27 जुलाई को बहुत तेज बारिश के आसार हैं. 


उधर, बारिश न होने से राज्यभर में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. लोग पसीने वाली गर्मी से परेशान हैं. जेठ में झमाझम बारिश के बाद सावन निकट आने पर बादलों की बेरुखी से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. बारिश न होने से धान की रोपनी और खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है. 




शुक्रवार को पटना में भी दिन में कड़ी धूप रही. हालांकि शाम ढलने पर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. बारिश के बीच ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की. इससे पहले पिछले 24 घंटों में जयनगर में 40 मिमी, जहानाबाद और टिकारी में 20 मिमी बारिश हुई. दिन में तेज धूप की वजह से  पटना का अधिकतम पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस , गया में 34.2 , भागलपुर में 35.6 जबकि पूर्णिया में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें