ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

बिहार: पत्नी से नाराज पति ने किया हाथापाई, तो वाइफ ने खोल दिया अवैध कारोबार का पोल

PATNA: पटना में एक पति को पत्नी को पीटना महंगा पड़ गया. बता दें जब पति ने पत्नी कि पिटाई की तो उसने पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जहां से पुलिस ने अवैध शराब

बिहार:  पत्नी से नाराज पति ने किया हाथापाई, तो वाइफ ने खोल दिया अवैध कारोबार का पोल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में एक पति को पत्नी को पीटना महंगा पड़ गया. बता दें जब पति ने पत्नी कि पिटाई की तो उसने पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जहां से पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री से कमाये गये एक लाख रुपये भी जब्त कर लिये हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नॉर्थ पटेल नगर स्थित योगेश भवन के किराये के फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक फ्लैट से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. वही दूसरी तरफ मौके से अवैध कारोबारी अतुल चंद्रा फरार हो गया. आपको बता दे शराब कारोबार का भंडाफोड़ कोई और नहीं, बल्कि अतुल चंद्रा की पत्नी ने किया. अतुल चंद्रा पत्नी रश्मि सिंह की रोज पिटाई करता था. इसी गुस्से ने जब गुरुवार की सुबह भी उसका पति उसकी पिटाई की तो पत्नी रश्मि ने पहले अपने भाई को फोन लगाया. उसके बाद डायल 112 को फोन किया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम फ्लैट पर पहुंची. 


पुलिस ने जब रश्मि से पूछताछ की तो उसने रोते हुए पहले पति की करतूत के बारे में बताया. फिर गुस्से में पत्नी ने पति की सारी करतूत पुलिस को बता दी. डायल 112  टीम को  जब शराब के कारोबार के बारे में पता चला, तो टीम ने इसकी सूचना पाटलिपुत्र थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब को जब्त कर लिया. और तो और जब पुलिस शराब लेकर बाहर निकल रही थी, तो पत्नी ने पुलिस से कहा कि शराब की कमाई भी बेड के पास रखी है. जिसके बाद पुलिस ने सामान हटाया, तो देखा कि नोटों के बंडल हैं. पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें