ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

बड़ी खबर : बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर आ रही है. बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से

बड़ी खबर : बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर आ रही है. बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने कल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है. बिहार के सभी जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है.


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. 15 दिन बाद समीक्षा बैठक की जाएगी. उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा. आयोग ने बताया है कि कल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की ट्रेनिंग स्थगित की गई है. 


गौरतलब हो कि राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव समेत अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हैं. आपको बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. बिहार में भी इसका प्रकोप जारी है. बिहार में भी पंचायत चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग रहा था. जिसे अब टाल दिया गया है. 15 दिन बाद ही इसपर आगे का फैसला होगा.


आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए विपक्ष के नेता राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे थे. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र कर बताया था कि 22, 23 और 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों को पंचायत चुनाव के बाबत ट्रेनिंग दी जाएगी. 




22 को पटना, सारण और कोसी प्रमंडल, 23 को तिरहुत, दरभंगा और पूर्णिया प्रमंडल और 24 को मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दी जाएगी. ऐसे में आयोग ने निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने की अपील की गई थी. लेकिन अब ट्रेनिंग भी स्थगित कर दी गई है. इसपर भी बाद में ही निर्णय लिया जायेगा. 






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें