ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बाढ़ हुआ भयावह : बगहा शहर के कई इलाकों में घुसा पानी, मोतिहारी-शिवहर सड़क पर यातायात बंद

PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नेपाल और उत्तर बिहार के जिलों में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर सभी नदियां उफान पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं

बाढ़ हुआ भयावह : बगहा शहर के कई इलाकों में घुसा पानी, मोतिहारी-शिवहर सड़क पर यातायात बंद
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नेपाल और उत्तर बिहार के जिलों में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर सभी नदियां उफान पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बगहा शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में गंडक नदी का पानी घुस गया है। पानी के दबाव के कारण बगहा के नौरंगिया पंचायत के घुरौली गांव में भपसा नदी का बांध टूट गया है जिसकी वजह से बड़े इलाके में पानी फैल गया है। शुक्रवार की सुबह वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में 4.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो शुक्रवार की शाम तक घटकर 3.50 लाख क्यूसेक हो गया लेकिन अभी भी इस इलाके में लगातार बारिश जारी है। नेपाल के तराई वाले इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी उफान पर है।


बाढ़ का संकट उत्तर बिहार के अन्य जिलों पर भी मंडरा रहा है। मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। बागमती का जलस्तर भी लाल निशान से थोड़ा नीचे रह गया है। इन नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। मोतिहारी के पताही प्रखंड के देवापुर में बागमती और लालबकेया नदी के उफान की वजह से शिवहर वाली सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। शुक्रवार की शाम से मोतिहारी शिवहर मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से यातायात ठप हो गया है। उधर सुगौली में भेड़ीहारी-सपहा सड़क पर सिकरहना नदी का पानी चढ़ने की वजह से आवागमन प्रभावित हुआ है। डुमरिया घाट में गंडक नदी खतरे के निशान से 86 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 



उधर मधुबनी में भी कमला बलान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मधुबनी के झंझारपुर में कमला बलान शुक्रवार की शाम तक खतरे के निशान से सवा 2 मीटर ऊपर वह रही थी। कमला बलान के तटबंध पर भी पानी का जबरदस्त दबाव देखा जा रहा है। झंझारपुर सड़क पुल के लेवल तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। उधर कोसी, भुतही बलान जैसी नदियों के जलस्तर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट पर है जबकि आपदा प्रबंधन विभाग में अपनी तैयारी पूरी रखी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें