ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 465

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

बिहार में कोरोना से 15 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 465
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 15 और व्यक्ति की मौत हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई है. मंगलवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 4071 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 86812 हो गया है.


पटना में सबसे ज्यादा 554 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि अररिया में 123, बेगूसराय में 225, भागलपुर में 195, बक्सर में 162, पूर्वी चंपारण में 208, गया में 172,कटिहार में 164, मधुबनी में 143, मुंगेर में 83, मुजफ्फरपुर में 124, पूर्णिया में 119, रोहतास में 122, समस्तीपुर में 117, सारण में 106, वैशाली में 103 और पश्चिमी चंपारण में 113 नए संक्रमितों की पहचान की गई है.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनके अतिरिक्त अरवल में 34, औरंगाबाद में 64, बाँका में 39, भोजपुर में 78, दरभंगा में 36, गोपालगंज में 72, जमुई में 36, जहानाबाद में 57, कैमूर में 16, खगड़िया में 44, किशनगंज में 83, लखीसराय में 75, मधेपुरा में 73, मुंगेर में 83, नालंदा में 98, नवादा में 40, सहरसा में 91, शेखपुरा में 46, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 64, सीवान में 94, सुपौल में 76 नए संक्रमितों की पहचान की गई है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें