ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

बिहार में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 2 लाख के पार

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

बिहार में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 2 लाख के पार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 568 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 568 हो गई है. बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3257 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 109875 हो गया है.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,08,179 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2008149 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 84578 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 75.01 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 27612 एक्टिव केस मौजूद हैं.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से सबसे ज्यादा 422 नए मरीज सामने  आये हैं.  बेगूसराय में 103, पूर्वी चंपारण में 181, मधुबनी में 115, मुजफ्फरपुर में 173, पूर्णिया में 104, रोहतास में 118, सहरसा में 108, सीतामढ़ी में 113, अररिया में 74, अरवल में 40, औरंगाबाद में 49, बाँका में 27, भागलपुर में 70, भोजपुर में 58, बक्सर में 39, दरभंगा में 55, गया में 78, गोपालगंज में 36, जमुई में 22, जहानाबाद में 54, कैमूर में 23, कटिहार में 86,खगड़िया में 42, किशनगंज में 54, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 53, मुंगेर में 46, नालंदा में 74, नवादा में 26, समस्तीपुर में 36, सारण में 98, शेखपुरा में 37, शिवहर में 10, सीवान में 60,सुपौल में 46, वैशाली में 37 और पश्चिमी चंपारण में 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें