ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

प्रधान सचिव ने खोली नीतीश के पुलिस की पोल, DGP को पत्र लिखा-पुलिस के संरक्षण में हो रहा है बालू का अवैध खनन, कार्रवाई करिये

PATNA : बिहार में नीतीश के पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस की पोल सरकार के एक आलाधिकारी ने ही खोल दी है. बिहार के खान औऱ भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर बम्हारा ने DGP औऱ बिहार के मुख

प्रधान सचिव ने खोली नीतीश के पुलिस की पोल, DGP को पत्र लिखा-पुलिस के संरक्षण में हो रहा है बालू का अवैध खनन, कार्रवाई करिये
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नीतीश के पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस की पोल सरकार के एक आलाधिकारी ने ही खोल दी है. बिहार के खान औऱ भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर बम्हारा ने DGP औऱ बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. प्रधान सचिव ने कहा है कि बिहार में पुलिस के संरक्षण में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है. ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कड़े कदम उठाये जायें.


प्रधान सचिव की चिट्ठी


खान औऱ भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने लिखा है कि विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद बिहार के कई जिलों में बडे पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है. हरजौत कौर ने डीजीपी को कहा है कि वे न सिर्फ बालू का अवैध खनन रूकवायें बल्कि उन पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करें जिनके संरक्षण में ये खेल हो रहा है. 


प्रधान सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार के पांच जिलों पटना, भोजपुर, सारण, औऱंगाबाद और रोहतास जिले में बालू खनन का ठेका लेने वालों ने सरकार को लिख कर दे दिया था कि वे एक मई से बालू घाटों का संचालन नहीं करेंगे. बालू घाटों का ठेकेदार द्वारा संचालन बंद किये जाने के बाद अवैध कारोबार की आशंका बढ़ गयी थी. लिहाजा खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी संबंधित जिलों के डीएम औऱ एसपी को सचेत किया था औऱ उनसे नियमित कार्रवाई करने को कहा था. 

पुलिस स्कॉट कर करवा रही है अवैध बालू खनन

प्रधान सचिव हरजौत कौर ने अपने पत्र में लिखा है कि पहले से सचेत किये जाने के बावजूद बडे पैमाने पर अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही हैं. खबर तो ये भी आ रही हैं कि पुलिस स्कॉट कर अवैध बालू खनन करा रही है. बालू के अवैध खनन से लेकर परिवहन, भंडारण की गंभीर शिकायतें मिली हैं. ये पुलिकर्मियों की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है. 

हरजौत कौर ने कहा कि डीजीपी बालू के अवैध खनन में लिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करायें औऱ उनके खिलाफ कार्रवाई करें. इसके साथ ही जिन जिलों में सरकारी ठेकेदारों ने बालू का खनन बंद कर दिया है वहां अवैध खनन को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाये. पुलिस को खास पर इसकी रोकथाम का निर्देश दिया जाये.

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें