ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार, महज 45 दिन में बढे 90 हजार मरीज

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गया है. शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 1 लाख 1 हजार 906 मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की प

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार, महज 45 दिन में बढे 90 हजार मरीज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गया है. शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 1 लाख 1 हजार 906 मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से 515 की मौत हो गयी है. इसके साथ ही बिहार देश का ऐसा आठवां राज्य बन गया है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गयी है.

45 दिन में 90 हजार मरीज बढ़े

खास बात ये भी है कि बिहार में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है. सूबे में शुरुआती 10 हजार केस सामने आने में 102 दिन लगे थे. उसके बाद सिर्फ 45 दिन में 90 हजार से ज्यादा मरीज बढ गये. लगभग एक लाख दो हजार मरीजों की पहचान होने के बाद बिहार एक लाख से ज्यादा केस वाला देश का आठवां राज्य बन गया है. राज्य में जिस रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उससे संभावना यही जतायी जा रही है कि बिहार अगले कुछ दिनों में  पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ देगा.

टेस्टिंग बढ़ने से मरीजों की पहचान हुई

दरअसल शुरू से ही बिहार में कोरोना टेस्ट को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं. देश भर में कोरोना की जांच की सबसे सुस्त रफ्तार बिहार में ही थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों में बिहार सरकार ने टेस्टिंग की संख्या तेजी से बढ़ायी, लिहाजा अब ज्यादा केस मिल रहे हैं. बिहार में कोरोना का पहला मामला 21 मार्च को सामने आया था. मुंगेर के एक युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

वैसे बिहार में कोरोना के मामले तो लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो बिहार में कुल 665972 सैंपल की जांच हुई है और इसमें 26120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस हिसाब से हर 25 सैंपल में एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रहा है. उससे पहले हर 16वां और जुलाई में हर आठवां शख्स पॉजिटिव मिल रहा था.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें