ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : देश भर में तबाही मचा रही कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार और भी ज्यादा सतर्क हो गई है. बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं. इ

बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश भर में तबाही मचा रही कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार और भी ज्यादा सतर्क हो गई है. बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं. इसलिए सरकार ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. बिहार के सारे जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को बंद कर दिया गया है.


बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार की तरफ से पटना में आज यानी कि शुक्रवार शाम को एक बैठक बुलाई गई है, जो अभी चल रही है. इस बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. लेकिन इस बैठक से पहले बिहार सरकार के संस्कृति, कला एवं युवा विभाग की ओर से एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है. 



संस्कृति, कला एवं युवा मंत्रालय की ओर से जारी नया आदेश के मुताबिक बिहार के सारे जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को 16 मई तक बंद कर दिया गया है. कोरोना की दूसरे लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार बहुत चिंतित है. इसलिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है. 


मंत्रालय की ओर से जारी इस आदेश में साफ़-साफ़ लिखा गया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर और राज्य में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए यह डिसीजन लिया गया है. पत्र में ये भी कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से 16 मई तक लागू रहेगा. यह पत्र छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक संजय सिन्हा की ओर से निर्गत किया गया है.


दूसरी ओर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार इसे लेकर आज एक हाई लेवल बैठक कर रहे हैं. तो सबकी निगाहें उस बैठक पर भी टिकी हुई है. क्योंकि इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की उम्मीद है. मसलन जो गाइडलाइन जारी की गई है उसे और कड़ा किया जा सकता है. साथ ही उसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया जा सकता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें