ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

अभी और बरसेंगे बादल : पहली जुलाई तक वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

PATNA : जून महीने में बिहार के अंदर मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। लगातार बिहार में बारिश हो रही है और साथ ही साथ वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग में

अभी और बरसेंगे बादल : पहली जुलाई तक  वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जून महीने में बिहार के अंदर मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। लगातार बिहार में बारिश हो रही है और साथ ही साथ वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग में अब बिहार में 1 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई तक सूबे में लगभग ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इस वजह से 1 जुलाई को 23 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश से की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर कई जगहों पर वज्रपात की घटनाएं हुई हैं। वज्रपात को लेकर लगातार मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया जा रहा है। बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गया में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा जबकि भागलपुर में 36.5 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 




मौसम विभाग ने जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के साथ-साथ सारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, बांका, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया जिले शामिल हैं। रविवार को सबसे ज्यादा बारिश कोदवानपुर में दर्ज की गई। कोदवानपुर में 130 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें