ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Education News: महिला शिक्षक को परेशान करना शराबी BEO को पड़ा महंगा, पहले जेल फिर निलंबन, जेल से निकलते फिर हुए सस्पेंड

Bihar Education News:पूर्वी चंपारण में शराब के नशे में महिला शिक्षिका को परेशान करने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह को पहले जेल और फिर दो बार निलंबन का सामना करना पड़ा।

Bihar Education News, मोतिहारी समाचार,Bihar Education Department, bihar government school, bihar news, bihar samachar, today bihar news,महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार  शिक्षक निलंबन खबर  पूर्वी चंपारण
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Education News: शराब के नशे में महिला शिक्षिका को परेशान करना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को महंगा पड़ गया. पहले जेल गए, इसके बाद निलंबित हुए. जेल से निकले तो फिर से निलंबित कर दिया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 15 अप्रैल को यह आदेश जारी किया है. 

शिक्षिका से पंगा लेना पड़ा महंगा, पहले जेल फिर निलंबन 

मामला पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड का है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरैलिया (कोटवा) की विशिष्ट महिला शिक्षक सोनी कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने 8 मार्च 2025 को नशे की हालत में बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को बीआरसी से गिरफ्तार किया था. इसके मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को जेल भेज भिजवा दिया . इसके बाद शिक्षा विभाग ने जेल जाने के दिन से ही आरोपी बीईओ को सस्पेंड कर दिया. 

बीईओ साहब फिर हुए सस्पेंड.... 

जेल से निकलने के बाद आरोपी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यालय में सदेह उपस्थित होकर योगदान दिया. इसके बाद योगदान देने की तिथि से एक बार फिर से आरोपी बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय शिवहर निर्धारित किया गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें