ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

अच्छी खबर : बाढ़ NTPC की एक यूनिट से उत्पादन शुरू, बिहार को 401 मेगावाट बिजली मिलने लगी

PATNA : बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। बाढ़ एनटीपीसी की एक यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है। एनटीपीसी बाढ़ थर्मल पावर स्टेशन के स्टेशन की पहली यूनिट से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू ह

अच्छी खबर : बाढ़ NTPC की एक यूनिट से उत्पादन शुरू, बिहार को 401 मेगावाट बिजली मिलने लगी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। बाढ़ एनटीपीसी की एक यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है। एनटीपीसी बाढ़ थर्मल पावर स्टेशन के स्टेशन की पहली यूनिट से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 607 मेगावाट की इस इकाई से जो बिजली निकलेगी उसमें से बिहार को 401 मेगावाट बिजली मिलेगी। इतना ही नहीं बाढ़ एनटीपीसी के स्टेज 2 की 1380 मेगावाट की दो यूनिटों से बिहार को 1198 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी। 


बाढ़ एनटीपीसी में स्टेज वन की पहली यूनिट ने बीते 30 अक्टूबर से काम करना शुरू किया था और गुरुवार की रात 12 बजे से इस यूनिट के जरिए कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो गया। निर्धारित कोटे के मुताबिक बिहार को यूनिट से 401 मेगावाट बिजली मिलने लगी है। बाढ़ में 660 मेगावाट की दो और यूनिट बन रही है। एक साल के अंदर इन यूनिट्स के जरिए भी बिजली का प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य है। इन यूनिट्स के जरिये भी बिहार को बिजली मिलेगी। 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से 60 फ़ीसदी बिजली बिहार को जबकि बाकी झारखंड, उड़ीसा और सिक्किम जैसे राज्यों को मिलेगी। 


मौजूदा वक्त में एनटीपीसी के पूर्वी क्षेत्र एक के अंतर्गत बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 8 परियोजनाओं में से 7 परियोजनाओं की 9960 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता है जबकि 4490 मेगा वार्ड से भी अधिक परियोजनाएं इस वक्त अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। बाढ़ थर्मल पावर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1320 से बढ़ाकर 1980 मेगावाट कर दी गई है। बिहार को 401 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से राहत मिलेगी। फिलहाल बिहार को एनटीपीसी से 4575 मेगावाट बिजली आवंटित हो रही है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें