ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बाढ़ आपदा के बीच नीतीश सरकार ने खोला खजाना, DM अब नाव से लेकर ड्रोन तक की सेवा ले पाएंगे

PATNA : उत्तर बिहार के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत का काम चलाया जा रहा है। नीतीश सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राज्य का खजाना

बाढ़ आपदा के बीच नीतीश सरकार ने खोला खजाना, DM अब नाव से लेकर ड्रोन तक की सेवा ले पाएंगे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  उत्तर बिहार के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत का काम चलाया जा रहा है। नीतीश सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राज्य का खजाना खोल दिया है। सरकार ने अब बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को नई नाव खरीदने की अनुमति दे दी है। साथ ही साथ बाढ़ राहत में उपयोगी साबित होने वाले ड्रोन की मदद लेने की अनुमति भी दे दी गई है। 


बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी है. सुशील कुमार मोदी कहा कि नई नाव की खरीद पर लगी रोक को हटाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को विशेष परिस्थिति में नई नाव खरीदने और सुदूरवर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद लेने की सरकार की ओर से अनुमति दी गई है। ड्रोन के इस्तेमाल से बाढ़ में किसी के फंसे होने की स्थिति और उसके सही लोकेशन को जानने में सहूलियत होगी।

मुजफ्फरपुर जिले के 11 प्रखंडों की 132 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं व बोचहा की विधायक बेबी कुमारी तथा औराई के पूर्व विधायक रामसूरत राय के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के दौरान मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को सामुदायिक किचेन व सरकारी नावों की संख्या बढ़ाने,पोलीथिन शीट व सूखा राशन आदि के वितरण को तेज करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान कार्यकताओं ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 70 सामुदायिक किचन तथा 150 नावें संचालित की जा रही है। अब तक 20 हजार पालीथिन शीट का वितरण किया गया है। मगर प्रभावितों की संख्या के मद्देनजर नावों की संख्या बढ़ाने व पालीथिन शीट का और अधिक वितरण करने की जरूरत है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें