ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

अंबेडकर केवल दलितों के नेता नहीं थे, पप्पू यादव बोले.. BJP ने सबसे ज्यादा संविधान की धज्जी उड़ाई

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी तबीयत ठीक होने के बाद वापसी कर गए हैं. पप्पू यादव गुरुवार को ही दिल्ली से पटना पहुंच गए थे. पटना प

अंबेडकर केवल दलितों के नेता नहीं थे, पप्पू यादव बोले.. BJP ने सबसे ज्यादा संविधान की धज्जी उड़ाई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी तबीयत ठीक होने के बाद वापसी कर गए हैं. पप्पू यादव गुरुवार को ही दिल्ली से पटना पहुंच गए थे. पटना पहुंचने के साथ पप्पू यादव एक बार फिर से अलग-अलग जिलों के दौरे पर नजर आ रहे हैं. पटना पहुंचने के बाद पप्पू यादव कल देर शाम अरवल पहुंचे थे. उन्होंने कुर्था में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शिरकत की.


अंबेडकर जयंती के मौके पर पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर को केवल एक वर्ग से जोड़कर देखना ठीक नहीं है. वह केवल दलितों के नेता नहीं थे बल्कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए उन्होंने काम किया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्राथमिकता गरीबों के उत्थान की थी भले ही वह किसी भी वर्ग से आते हो. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राजनेताओं ने अपने मकसद के लिए अंबेडकर को केवल दलितों तक ही सीमित कर रखा है.


बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जिस अंबेडकर को आज बीजेपी के नेता नमन करते हैं उन्हीं के द्वारा बनाए गए संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां बीजेपी और उनके लोग उड़ाते हैं. बीजेपी की मंशा संविधान को ही खत्म करने की है. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है और वह लगातार बिहार की जनता के बीच मौजूद रहेंगे. 


पप्पू यादव आज सुबह पटना से सहरसा के लिए रवाना होंगे. इस दौरान मुजफ्फरपुर दरभंगा समेत कई जगहों पर जाप कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. आज देर शाम ही पप्पू यादव सहरसा से वापस पटना लौट आएंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें