ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सावधान: अब खोदी सड़कें तो की जाएगी कार्रवाई, कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

PATNA: शहर में अब मानक तरीके से सड़कों की खुदाई नहीं हो सकेगी. जहां 31 मई के बाद सड़कों पर कोई भी एजेंसी नए सिरे खोदाई कार्य नहीं कर सकेगी. वही सड़कें खोदी गई हैं उसे तत्काल प्र

सावधान: अब खोदी सड़कें तो की जाएगी कार्रवाई, कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  शहर में अब मानक तरीके से सड़कों की खुदाई नहीं हो सकेगी. जहां 31 मई के बाद सड़कों पर कोई भी एजेंसी नए सिरे खोदाई कार्य नहीं कर सकेगी. वही सड़कें खोदी गई हैं उसे तत्काल प्रभाव से दुरूस्त करें. साथ ही नमामि गंगे, बुडको, गेल और विद्युत विभाग सहित अन्य एजेंसी अगर ऐसा करती है तो जल निकासी में अवरोध के लिए आपराधिक लापरवाही मानते हुए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गुरुवार को बैठक में इस आशय का आदेश दिया है. 


बता दे आयुक्त ने जल निकासी और शहरी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. आदेश दिया कि पुराने खोदाई कार्य को पूर्ण कर सड़कों को मोटरेबुल बनाने का कार्य अनुमंडल पदाधिकारी कराएं.


आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बाईपास नाला, कंकड़बाग नगर अंचल में पटना मेट्रो रेल द्वारा राम लखन पथ के निकट शिवम कान्वेंट स्कूल तक लगभग 1 KM दूरी में पिलर कास्टिंग और निर्माण कार्य में नाले को अवरूद्ध कर दिया गया है. जहां अब दो दिन के अंदर ही पटना मेट्रो के महाप्रबंधक को अवरोध को दूर करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को नगर कार्यपालक पदाधिकारी और मेट्रो के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर नाले के अवरोध को दूर कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिसके बाद अब वे तीन दिन बाद स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखेंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें