ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

अब पटना होकर भी चलेगी बुलेट ट्रेन, केंद्र सरकार ने शुरू की तैयारी, जल्द होगा सर्वे

DESK : केंद्र सरकार बिहार की राजधानी पटना को भी बुलेट ट्रेन की सौगात देने की तैयारी कर रही है. केंद्र ने बुलेट ट्रेन के एक नये रूट की तैयारी शुरू की है. इसमें पटना समेत बिहार के कु

अब पटना होकर भी चलेगी बुलेट ट्रेन, केंद्र सरकार ने शुरू की तैयारी, जल्द होगा सर्वे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : केंद्र सरकार बिहार की राजधानी पटना को भी बुलेट ट्रेन की सौगात देने की तैयारी कर रही है. केंद्र ने बुलेट ट्रेन के एक नये रूट की तैयारी शुरू की है. इसमें पटना समेत बिहार के कुछ औऱ जिले शामिल हैं. जल्द ही इसका सर्वे का काम शुरू होने वाला है.

पटना होते हुए वाराणसी से हावडा तक बुलेट ट्रेन

रेलवे सूत्रो से मिल रही जानकारी के मुताबिक वाराणसी से हावडा तक नये बुलेट ट्रेन रूट की तैयारी शुरू कर दी गयी है. वाराणसी के मडुआडीह स्टेशन से हावड़ा तक हाईस्पीड बुलेट ट्रेन चलाने के लिए नये कॉरीडोर के निर्माण का फैसला लिया गया है. सरकार ने इस बुलेट रूट के लिए सर्वे एजेंसी को नियुक्त कर दिया है. गणेशा जीओ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को वाराणसी हावड़ा बुलेट ट्रेन रूट के सर्वे का काम मिला है. सरकार ने वाराणसी रेलवे मंडल से नोडल पदाधिकारी को भी नियुक्त कर दिया है जो सर्वे एजेंसी के साथ मिलकर नये कॉरीडोर के निर्माण के लिए काम करेंगे.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक वाराणसी से हावड़ा तक का ये नया बुलेट ट्रेन कॉरीडोर करीब 787 किलोमीटर लंबा होगा. ये एक्सप्रेस हाइवे के सामानंतर बनेगा औऱ इसका काम प्राथमिकता के आधार पर होगा. 


बिहार के कई स्टेशन जुडेंगे

रेलवे सूत्रो के मुताबिक वाराणसी से हावड़ा तक का ये बुलेट ट्रेन रूट बिहार के कई स्टेशनों को जोडेगा. इसमें बिहार के बक्सर, पटना, बोधगया के साथ साथ झारखंड के बरही, धनबाद और बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर और बर्दवान शामिल होंगे.

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें