ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Patna News: पटना में 10 राउंड फायरिंग मामले में गिरी गाज, आधा दर्जन पुलिस अधिकारी सस्पेंड किए गए

Patna News: पटना में सरेआम 10 राउंड फायरिंग मामले में जिम्मेवार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। इस मामले में पटना पुलिस के आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

6 policemen suspended in patna
पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना में शनिवार की दोपहर सरेआम हुआ 10 राउंड फायरिंग मामले में जिम्मेवार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने लगी है। इस मामले में पटना पुलिस के आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना एसएसपी के द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अभी और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।


दरअसल, शनिवार की दोपहर पटना के कृष्णापुरी थानाक्षेत्र के न्यू पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड स्थित इंदिरा भवन के पास 10 राउंड फायरिंग की घटना हुई थी। इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा में काले रंग की स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी थी।बात बढ़ गई और घटना के एक घंटे बाद स्कॉर्पियो सवार अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और इंदिरा भवन के पास हवाई फायरिंग करने लगा था। इस घटना के बाद राजधानी पटना के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे थे। 


घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस मुख्यालय की फटकार का असर आज पटना की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच घटना के लिए जिम्मेवार आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि अभी और भी पुलिसकर्मियों पर निलंबन की तलवार लटक रही है।


जिन पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है उनमें सचिवालय थाना के दारोगा अशोक कुमार सिंह, कोतवाली थाना में तैनात स.अ.नि. मनोज कुमार रजक, कोतवाली थाना के स.अ.नि. धनन्जय कुमार, पीसीआर में तैनात महिला सिपाही जुसी कुमारी, महिला सिपाही नीरजा कुमारी, नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य के वायरलेस पर तैनात सिपाही राजीव कुमार शामिल हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें