ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna News: करबिगहिया और मीठापुर ग्रिड में खराबी की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली गुल, कब तक मिलेगी राहत? जानिए..

Patna News: पटना में 11 जून की रात से करबिगहिया और मीठापुर ग्रिड में खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित। कंकड़बाग, राजेन्द्रनगर सहित कई क्षेत्र प्रभावित। दोपहर 2 बजे तक बहाली की उम्मीद।

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना में 11 जून 2025 की रात 10:30 बजे करबिगहिया और मीठापुर के 132/33 केवी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इस खराबी से 13 फीडर प्रभावित हुए, जिसके चलते ठाकुरबाड़ी, धम्मचक, राजा बाजार, जैतुपुरा, यारपुर, कारगिल चौक, कंकड़बाग, बाइपास, राजेन्द्रनगर, अनवरपुर, और कदमकुआं जैसे क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिहार ऊर्जा विभाग ने सूचित किया है कि आपातकालीन बहाली प्रणाली के जरिए तकनीकी टीमें बिजली आपूर्ति सामान्य करने में जुटी हैं।


ऊर्जा विभाग के अनुसार तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है और दोपहर 2 बजे तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल होने की संभावना है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दी है और सहयोग की अपील की है। खासकर कंकड़बाग जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि यह खराबी रात के समय हुई है जब बिजली की मांग अधिक थी।


यह घटना ऐसे समय में हुई, जब बिहार में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप चल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रात में बिना बिजली के काफी दिक्कत हुई। ऊर्जा विभाग ने आश्वासन दिया है कि उनकी टीमें 24x7 काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके। साथ ही विभाग ने भविष्य में ऐसी समस्याओं को कम करने के लिए ग्रिड मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार पर जोर देने की बात कही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें