PATNA: पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित विधायकों के लिए बनाए नये एमएलए फ्लैट के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बिजली के कवर एलएनटी केबल में आग लग गयी।
तार में आग लगने से चिंगारी निकलने लगी। जिसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और फायर बिग्रेड को इस घटना की जानकारी दी गयी। बिजली के कवर तार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली तत्काल काट गयी है। जिस तार में आग लगी और जिसमें से चिंगारी निकल रही थी उसे काटकर हताया जा रहा है। उसकी जगह नये केबल को लगाया जाएगा। जिसके बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



