ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार

पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रिवॉल्वर, पिस्टल, देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।


1 मार्च 2026 को मेहंदीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने पास अवैध रूप से हथियार और कारतूस रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो खाली मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।


पूछताछ के दौरान महिला बरामद हथियारों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि ये हथियार उसके दिवंगत पति के थे और उसे इनके बारे में जानकारी थी। वैध कागजात के अभाव में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें