ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना: ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, जान लें नही तो होगी परेशानी

PATNA: राजधानी पटना में बेली रोड में हड़ताली मोड़ के पास लोहिया पथ चक्र के निर्माण को लेकर बननेवाले फ्लाइओवर को लेकर मुख्य रास्ता बंद किया जाएगा. जिससे मुख्य सड़क से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होग

पटना: ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, जान लें नही तो होगी परेशानी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में बेली रोड में हड़ताली मोड़ के पास लोहिया पथ चक्र के निर्माण को लेकर बननेवाले फ्लाइओवर को लेकर मुख्य रास्ता बंद किया जाएगा. जिससे मुख्य सड़क से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होगी. उन्हें परेशानी ना हो इसलिए सर्विस लेन को दुरुस्त किया जा रहा है. बता दे बिहार म्यूजियम साइड की ओर से सर्विस लेन तैयार हो गया है. जिसे होली से पहले चालू किया जायेगा. जिससे सर्विस लेन से ही लोग सचिवालय की ओर जा पायेंगे. 


वहीं विश्वैश्वरैया भवन की ओर से आनेवाले पंत भवन से होते हुए ऑफिसर्स फ्लैट के पास बन रहे सर्विस लेन से बिहार म्यूजियम की ओर जा सकेगें. बता दें लोहिया पथ चक्र निर्माण के हिस्से में हड़ताली मोड़ के पास फ्लाइओवर का निर्माण होना है. फिलहाल मेन सड़क से ढाई मीटर ऊपर 125 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनेगा. ट्रैफिक संचालन के लिए अभी मुख्य सड़क से नीचे दो मीटर खुदाई कर सड़क बनायी जाएगी. इसके बनने से बोरिंग कैनाल रोड की तरफ से जाने के लिए सीधे दरोगा राय पथ की ओर जा सकेंगे. इस फ्लाइओवर के बनने से बेली रोड पर आना जाना हो सकेगा.


बता दें पंत भवन के पास ड्रेनेज का निर्माण हो रहा है. जिसे अटल पथ में बने ड्रेनेज से जोड़ने का काम हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह ड्रेनेज का निर्माण पूरा हो जायेगा. जो पंत भवन से सटे सर्विस लेन ऑफिसर्स फ्लैट के बगल से होते हुए आगे निकलेगा. जिस वजह से बिहार म्यूजियम की तरफ और पंत भवन की ओर सर्विस लेन तैयार होने पर बेली रोड मुख्य सड़क बंद होगी.



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें